समाजसेवी हाबिल मुर्मू ने प्रखंड के संघर्षशील पत्रकारों को गमछा देकर सम्मानित किया
जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका
आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर समाज सेवी जनसंगठन "आदिवासी अधिकार मोर्चा" के नव स्थापित कार्यालय परिसर में समाज सेवी सह अध्यक्ष हाबिल मुर्मू ने स्थानीय प्रबुद्धजीविगण के उपस्थिति में राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराया।
इस मौके पर समाज सेवी हाबिल मुर्मू ने स्थानीय दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, प्रभात खबर, संथाल एक्सप्रेस, श्वेत पत्र, सन्मार्ग, खबर मंत्र, जागता झारखंड सहित अन्य न्यूज़ चैनल
के संघर्षशील पत्रकार, जिन्होने लगातार पत्रकारिता के माध्यम से समाजिक सेवा दी है
को सादा गमछा देकर सम्मानित किया तथा प्रक्षेत्र पर जनहितों में जनकल्याण, जनविकास और जनाधिकार संरक्षण सुनिश्चित किए जाने तथा बेजुबान आमजनों और अति आवश्यक जनमुद्दों को प्रमुखता से अखबार के माध्यम से आवाज बुलंद करने का निवेदन किया। ऐसी जनसंघर्ष कार्य पर समाज सेवी हाबिल मुर्मू और आदिवासी अधिकार मोर्चा एक साथ नियमित कदम ताल करने का आश्वासन देकर प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर वकील बास्की, मल्लिक हेम्ब्रम, बुधन किस्कू, सीताराम मुर्मू, संजीत पाल, सेराफिनुस मरांडी, मानवेल हेम्ब्रम, मनोज मरांडी, मनोज सोरेन, पप्पू कुमार, अंसार आलम सहित संगठन के सक्रिय सदस्य और प्रबुद्धजीविगण शामिल हुए।
एक टिप्पणी भेजें